Sunday, April 5, 2020

कोरोना को लेकर अमिताभ बच्चन का ट्वीट, 'वायरस ढूंढ रहा घर, दरवाजा बंद कर दो'

भारत में लगातार के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही बॉलिवुड सिलेब्स भी अपने फैंस को इस वायरस से सावधान रहने के लिए सचेत कर रहे हैं। भी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लोगों को कोरोना से जागरूक रहने के लिए अपील कर रहे हैं। बिग बी ने बाहर निकलने से किया मना अमिताभ बच्चन ने रविवार को एक बार फिर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, 'हां आप। आप से ही बात कर रहा हूं मैं। मेरी बात को सुनिए। इस कोरोना बीमारी को समझो। घर में रहो। बाहर मत निकलो। हाथ जोड़ रहा हूं मैं। ये वायरस अपना घर ढूंढ रहा है, और वो घर उसे इंसानों के अंदर मिलता है। अपने घर का दरवाजा बंद कर दो। घूसने ना पाए।' इस ट्वीट को लेकर हो चुके हैं ट्रोल बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। बिग बी ने लिखा, होम्योपैथी का फायदा पाने वाले के तौर पर मैं आयुष मिनिस्ट्री का करोना से निपटने का प्रयास देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत ऐसी महामारी को ठीक करने और बचाव में विश्वगुरु साबित हो।' उनका यह पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने बिग बी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अमिताभ बच्चन की फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', सूजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो', रुमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' और नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UMGfQl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment