Thursday, April 2, 2020

लॉकडाउनः सारा अली खान का क्लास्किल डांस, वीडियो में देखें जबरदस्त मूव्स

बॉलिवुड की उभरती हुई ऐक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचा है। सारा अली खान ने अभी तक 'केदारनाथ', 'सिंबा' और 'लव आज कल' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने क्लास्किल डांस के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए एक विडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं और एक अन्य लड़की के साथ क्लास्किल डांस कर रही हैं। इसमें ऐक्ट्रेस के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन देखने वाले हैं। इसके साथ सारा अली खान ने लिखा, 'बट्टू.. हैपी उत्कल दिबस..' देश में 21 दिन का लॉकडाउन बताते चलें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इस समय देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान सभी अपने घर पर हैं और कुछ ना कुछ ऐक्टिविटी कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान स्टार्स अपने घरों पर करने वाले कार्यों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सारा अली खान की फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अब फिल्म 'कुली नं. 1' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा वह डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष दिखाई देंगे। यह फिल्म 21 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2X3wSNq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment