Saturday, April 4, 2020

लॉकडाउन में खुद पर बने मीम्स के साथ अनुष्का ने जो किया है उसके लिए हिम्मत चाहिए

दूसरों की खुशी के लिए खुद का मजाक उड़वाना सबके बस की बात नहीं। पर, इसीलिए तो सब नहीं हैं। वह अलग हैं। अनुष्का खास इसीलिए हैं क्योंकि उन्होंने खुद से अधिक दूसरों की खुशी की चिंता रहती है। बिल्कुल पति विराट कोहली की तरह। हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान देखना। शायद यही वजह है कि अनुष्का पर सबसे अधिक बनते हैं लेकिन आज तक कभी उन्होंने नाराजगी नहीं जताई। बल्कि दूसरों की हंसी के लिए खुद उन मीम्स को शेयर तक किया। इस बार भी अनुष्का ने अपने मीम्स बनानेवालों के सामने एक बड़ी लकीर खींची है। लॉकडाउन के समय में मीम्स बनाकर लोगों ने अनुष्का का मजाक उड़ाया। पर, अनुष्का जानती हैं कि यह वह वक्त है जब हर इंसान हंसना चाहता है। उसे बहाना चाहिए हंसने का। अनुष्का जानती हैं इसका महत्व बस फिर क्या था अनुष्का खुद के ऊपर बने मीम्स को शेयर करते हुए बिल्कुल नहीं हिचकीं। बल्कि खुशी-खुशी उन्होंने ऐसा किया। अनुष्का ने ऐसा किया क्योंकि वह जानती हैं कि 21 दिन घर में बंद रहकर कोई भी बोर हो जाएगा। ऐसे में अगर मीम्स के जरिए उनके होठों पर मुस्कान बिखर जाए तो इससे अच्छा क्या होगा। इसलिए अनुष्का ने गुस्सा जताने की जगह इस माहौल में उसका सही सदुपयोग कर दिया। दिल बड़ा होना जरूरी है जिसका दिल बड़ा हो, उसकी पहचान इन्हीं कामों से होती है। अनुष्का का दिल बड़ा है। वह जानती हैं कि लोग मस्ती कर रहे हैं। वह जानती हैं कि इस माहौल में खुद को हंसाने की सभी कोशिश कर रहे हैं। फिर वह यह भी जानती हैं कि बनाने वाले बनाएंगे। बोलने वाले बोलेंगे। पर, अपना काम क्या है। समाज के लिए क्या हम खुद पर हंसी का मौका देकर उन्हें हसा सकते हैं। अगर ऐसा कर सकते हैं तो अनुष्का इसे अच्छा मानती हैं और वह पहले भी ऐसा करती आई हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34a7qau
via IFTTT

No comments:

Post a Comment