Saturday, April 4, 2020

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर चैट शो होस्ट करेंगी सनी लियोनी

के दुनियाभर में फैन्स हैं और चर्चा में कैसे बने रहना है, यह सनी अच्छी तरह जानती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा ऐक्टिव रहने वाली सनी अब अपने फैन्स के लिए एक और सरप्राइज लाने जा रही हैं। खासतौर पर जबकि सभी लोग कोरोना वायरस के कारण में घरों में है तो सनी का यह सरप्राइज और खास हो जाता है। दरअसल सनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाने जा रही हैं। सनी का यह चैट शो निश्चित तौर पर उनके फैन्स को न केवल खुश करेगा बल्कि रिलैक्स भी कर देगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर सिलेब्रिटीज अपने विडियो शेयर कर बता रहे हैं कि वे घर के भीतर अपना समय कैसे बिता रहे हैं। इससे अलग सनी लियोनी अपने चैट शो में सिलेब्रिटीज को शामिल करेंगी। यह सनी का ही आइडिया था कि वह अपना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लाइव चैट के लिए इस्तेमाल करें। इस चैट शो में सनी अपने सिलेब्रिटी फ्रैंड्स के साथ लाइव चैट के साथ अलग-अलग टॉपिक्स पर बात करते हुए फन ऐक्टिविटीज भी करेंगी। बताया जा रहा है कि इस चैट शो में सिलेब्रिटी फटॉग्रफर डब्बू रतनानी, मॉडल जॉर्जिया ऐड्रियानी, मंदाना करीमी, डेजी शाह, एलनाज नॉरोजी, करिश्मा तन्ना जैसी फेमस सिलेब्रिटीज शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि सनी का यह चैट शो हर दिन दोपहर 2:30 बजे लाइव होगा। उन्होंने बताया कि इस शो का उद्देश्य बस अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा मनोरंजक करने का है जिसे सोशल नेटवर्क पर मौजूद लोग इंजॉय कर सकें। अब देखना होगा कि फैन्स को सनी का यह आइडिया कितना हिट करता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UZegvn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment