Friday, April 3, 2020

करिश्मा कपूर ने शेयर की भाई-बहनों की पुरानी तस्वीर, आलिया भट्ट ने किया कॉमेंट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर तब से लगातार चर्चा में बने रहते हैं, जब से दोनों स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार लिया है। आए दिन दोनों से जुड़ी खबरें मीडिया में आती रहती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें कुछ दिनों के लिए सुर्खियों में छाई रहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस समय लॉकडाउन के चलते यह कपल एकसाथ रह रहा है। वहीं, करश्मिा कपूर ने एक पुराना फोटो शेयर किया है। इस पर आलिया भट्ट ने कॉमेंट किया है। तस्वीर में सभी अपने दादा-दादी के साथ दिख रहे हैं करश्मिा कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर दादा राज कपूर के गोद में बैठे हैं और करश्मिा कपूर और दादी कृष्णा राज खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'फैमिली मैटर्स' और हार्ट शेप इमोजी बनाया। इस तस्वीर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने हार्ट शेप इमोजी से कॉमेंट किया। दोनों का वीडियो हुआ वायरल हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसमें दोनों कुत्ते को टहलाने के लिए जा रहे थे। इसके अलावा आलिया भट्ट ने अपनी फोटोग्राफी स्किल दिखाने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के कुत्ते की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yx4SaT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment