बॉलिवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर दिग्गज ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि अपने बेबाक बयानों से केवल चर्चा में ही नहीं बल्कि विवादों में भी अक्सर घिर जाया करते हैं। ऋषि अपने विवादित बयानों के कारण ट्रोलिंग के शिकार भी हो जाते हैं। हाल में वह लॉकडाउन पर दिए गए अपने बयान के कारण हो गए थे। अब ऋषि ने खुद को ट्रोल करने वालों पर जवाबी हमला बोला है। यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने हाल में अपने प्रोफाइल का बायो चेंज किया है और उसमें खुद को ट्रोल करने वालों को सख्त शब्दों में हिदायत दी है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मुझे नहीं लगता कि लोग समझदार हैं। अगर मेरी लाइफस्टाइल पर कोई चुटकुला या कॉमेंट किया गया तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है।' सबसे मजेदार बात तो यह है कि लोगों की इस पर नजर जरूर पड़े इसके लिए ऋषि ने खुद ही अपने बायो का स्क्रीनशॉट लेकर अपने अकाउंट पर ट्वीट किया है। हालांकि ऋषि के इस कदम से भी लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और लोग फिर से ऋषि को ट्रोल करने लगे। और जैसाकि हर बार होता है ऋषि फिर से ट्रोल्स पर बिफर गए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2V4rLKx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment