कोरोना आउटब्रेक के बाद हर कोई घर पर है। सिलेब्स भी इसके असर से अछूते नहीं। वे तरह-तरह से टाइम पास करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ने मजेदार पोस्ट किया है, इस पोस्ट में सिलेब्स के जवाब और भी ज्यादा मजेदार हैं। लॉकडाउन के बीच टाइमपास कर रहे सिलेब्स लॉकडाउन के बीच सिलेब्स घर पर हैं। वे समय बिताने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। अपने एंटरटेनिंग पोस्ट्स से फैंस का भी दिल बहला रहे हैं। कार्तिक आर्यन बर्तन धोने से लेकर केक बनाते तक के विडियो शेयर कर चुके हैं। अब उन्होंने फेस ऐप से अपने बुढ़ापे की तस्वीर बना ली। तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया। कार्तिक ने लिखा, लॉकडाउन के बीच बूढ़ा हो रहा हूं। अब बागवान का रीमेक बनाते हैं। हीरोइन के रोल के लिए कृपया एंट्रीज भेजें। जान्हवी ने मांगा रोल कार्तिक के पोस्ट पर सिलेब्स ने मजेदार जवाब भेजे हैं। सबसे पहले उनको जान्हवी कपूर ने जवाब दिया। जान्हवी ने लिखा है, मैं अपनी एंट्री भेज रही हूं। उम्मीद करती हूं रोल के लिए ज्यादा बुड्ढी तो नहीं होऊंगी। मैं कथक कर सकती हूं और वैलिड पासपोर्ट भी है। भूमि का भी आया कॉमेंट कार्तिक को भूमि पेडनेकर ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, सर प्लीज, मेरी प्रोफाइल चेक करें। अर्जुन को कार्तिक लगे रोनित रॉय वहीं अर्जुन कपूर ने भी मजेदार कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि कार्तिक रोनित रॉय लग रहे हैं। अर्जुन के इस कॉमेंट पर कई लोगों ने सहमति जताई है। आपको क्या लगता है, हमें कॉमेंट करके बताएं?
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aNEnfK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment