Thursday, April 2, 2020

लॉकडाउन के बीच तनीषा मुखर्जी ने जीजा अजय देवगन से मांगा बर्थडे केक, काजोल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलिवुड स्टार का आज (2 अप्रैल) को बर्थडे है। इस मौके पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने उन्हें विश किया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते लोग वह अपने घर पर हैं। इस बीच उनकी साली ने उनके लिए पोस्ट करते हुए केक की मांग कर दी। तनीषा ने किया अजय को विश काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने जीजाजी अजय देवगन के बर्थडे पर उनको विश किया। उन्होंने अजय की एक पुरानी पोस्ट डाली। इसमें वह उन्हें केक खिला रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लॉकडाउन में मांगा केक तनीषा ने एक और पोस्ट डाला। इस पोस्ट में वह यलो ड्रेस और ब्लॉन्ड हेयर में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि वह जे (अजय) के बर्थडे केक का इंतजार कर रही हैं। काजोल ने दिया जवाब तनीषा की बहन काजोल ने उनको मजेदार जवाब दिया। पहले तो उनको हे ब्लॉन्डी लिखा। साथ में हंसता हुआ इमोजी भी है। इसके बाद केक का इमोजी बनाकर लिखा कि वर्चुअल केक भेज रही हूं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2R5FAa9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment