अमिताभ बच्चन और महेशा भट्ट के बाद कोरोना वायरस के इस जंग में अपनी कलम लेकर अब बॉलिवुड के गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार भी उतर आए हैं। उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक कविता शेयर की है और केवल चार लाइन में उन्होंने समझिए पूरी बात ही लिख दी है। दिलीप कुमार के इस लेटेस्ट ट्वीट में कोरोना वायरस से बचने के लिए फैन्स से घरों में रहने की और बाहर न निकलने की अपील की गई है। अपनी इस चार पंक्ति की कविता में उन्होंने लिखा है- 'दवा भी दुआ भी औरों से फासला भी ग़रीब कि खिदमत कमज़ोर की सेवा भी' बता दें कि दिलीप कुमार इन दिनों कम्प्लीट आइसोलेशन में रह रहे हैं ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सके। बता दें कि दिलीप कुमार अपनी खराब स्वास्थ्य की वजह से पहले भी कई बार हॉस्पिटलाइज हो चुके हैं और ऐसे में उनकी पत्नी सारा उनका पूरा ध्यान रखती हैं। इसीलिए इस बार भी सतर्कता बरतते हुए उनके लिए यह कदम पहले ही उठा लिया गया है ताकि कोरोना जैसी बीमारी उनके करीब तक पहुंच न सके। इससे पहले अमिताभ बच्चन और महेश भट्ट भी अपने कविता ट्विटर पर शेयर कर चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aB5M4p
via IFTTT
No comments:
Post a Comment