Friday, April 3, 2020

16 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा तो उनके डैड ने टाइट कपड़े पहनने से कर दिया था मना

अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थीं। 2013 में उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया। वह अक्सर उनकी कमी का जिक्र करती रहती हैं। हाल ही में वह एक फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आईं। पब्लिकेशन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने उन्हें टाइट कपड़े पहनने से मना कर दिया था। 12 साल की उम्र में गई थीं यूएसए प्रियंका बताती हैं कि जब वह यूएस गईं तब 12 साल की थीं। वह फ्लैट चेस्ट और घुंघराले बाल वाली बच्ची थीं। जब वह लौटीं तो 16 साल की हो गईं और उनके शरीर का विकास भी हो गया। उन्हें लगता है उनके बदले रूप को देखकर शायद उनके पिता थोड़े असहज थे। कुछ हफ्तों तक वह समझ ही नहीं पाए थे कि वह कैसे डील करें। पिता से हुआ था ईगो क्लैश Tatler Magazine से बातचीत में प्रियंका ने बताया कि उस वक्त लड़कों ने स्कूल से उनका पीछा करना भी शुरू कर दिया था। इस वजह से उनके पिता ने उनको टाइट कपड़े पहने से साफ मना कर दिया था। प्रियंका बताती हैं कि उनका पिता से जबर्दस्त ईगो क्लैश हुआ था। बेस्ट फ्रेंड थे पिता उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता और वह बेस्ट फ्रेंड्स थे। उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता ने उन्हें बुलाकर कहा था। कुछ भी हो अच्छा, बुरा या बहुत खराब वह अपने डैड को बता सकती हैं। वह इसे ठीक करने में प्रियंका की मदद करेंगे। वह प्रियंका को जज भी नहीं करें और हमेशा उनकी तरफ रहेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dQFWLw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment