Wednesday, March 25, 2020

WHO डॉक्टर्स से सीखकर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे धोने हैं हाथ, अमिताभ बच्चन को दिया चैलेंज

कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरी दुनिया जुटी हुई है। लोग तरह-तरह की सावधानियां रख रहे हैं और लोगों को भी अलर्ट कर रहे हैं। अब रीसेंटली WHO डॉक्टर्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर आई थीं। उन्होंने डॉक्टर्स से कई सवाल पूछे। प्रियंका ने हाथ धोने का सही तरीका भी सीखा और हैंडवॉश चैलेंज लेकर लोगों को भी सिखाया। प्रियंका ने किया बिग बी को टैग प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ आइसोलेशन में हैं। इस बीच लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने हैंडवॉश चैलेंज लिया और इसमें परिणीति चोपड़ा, निक जोनस और अमिताभ बच्चन सहित अपने दोस्तों को टैग किया। गाना भी गुनगुना रही हैं प्रियंका प्रियंका 20 सेकेंड तक हाथ धोने के साथ गाना भी गुनगुना रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन दिया है कि इस गाने के को-राइटर उनके पति निक जोनस हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UhdACt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment