Tuesday, March 24, 2020

'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में एक, दो नहीं बल्कि तीन विलन से भिड़ेंगे सलमान खान

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के कारण बॉलिवुड की सारी फिल्मों की रिलीज और शूटिंग रुक गई है। कई बड़े प्रोजेक्ट अटके हुए हैं जिनमें सुपरस्टार की फिल्म '' भी शामिल है। इस फिल्म को ईद 2020 के मौके पर रिलीज होना है लेकिन इसके लास्ट शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी नहीं हो सकी है लेकिन फिर भी इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से यह लगातार चर्चा में है। इस फिल्म के बारे में काफी सारी खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। फिल्म में एक बार फिर सलमान के साथ 'भारत' में उनके साथ काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी दिखाई देंगी। साथ ही यह खबर भी पहले ही आ चुकी है कि इसमें एक बार फिर विलन के तौर पर सलमान के सामने दिखाई देंगे। लेकिन नई खबर यह है कि रणदीप फिल्म में अकेले विलन नहीं होंगे। कुछ हालिया ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक, दो नहीं बल्कि पूरे तीन विलन होंगे। रणदीप हुड्डा के अलावा फिल्म में 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी दूसरे विलन होंगे जबकि तीसरे विलन की भूमिका सिक्किम के ऐक्टर सांग हाई निभाएंगे। एक साथ तीन विलन के साथ सलमान को भिड़ते देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्साहित होंगे। वैसे बता दें कि रणदीप इससे पहले सलमान खान की फिल्मों 'किक' और 'सुल्तान' में काम कर चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QGlTW7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment