साहिल खान की वजह से उनकी बिल्डिंग में तब अफरातफरी वाली हालत हो गई, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर विडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी सोसायटी में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इसके बाद उन्हें एक और विडियो तैयार करना पड़ा, जिसमें उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है। एक तरफ जहां लगातार सरकार की ओर से सोशल प्लैटफॉर्म पर कोरोना वायरस या किसी भी तरह की गलत अफवाहों को फैलाने वाले पर लगाम लगाने के लिए कमर कस चुकी है, वहीं एक बॉलिवुड स्टार्स ने एक ऐसी ही गलती कर डाली। खबर है कि फिल्म 'स्टाइल' के ऐक्टर साहिल खान ने बिना जांच-पड़ताल के सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैला दी कि उनकी बिल्डिंग में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके लिए उन्हें अब लंबा-चौड़ा माफीनामा विडियो पोस्ट करना पड़ा है। इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन के सिचुएशन से गुजर रहा है और लोगों में कोरोना को लेकर काफी खौफ है। ऐसे में साहिल खान को अपनी ही सोसायटी को लेकर एक गलत अफवाह फैलाने की वजह से उन्हें लिखित रूप से माफी मांगना पड़ गया। बताया गया है कि साहिल ने अपने स्टेटस पर बताया था कि गोरेगांव स्थित उनकी बिल्डिंग में 2 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने स्टेटस पर एक विडियो पोस्ट के जरिए इसी जानकारी फैन्स को दी थी। बस फिर क्या था, बिल्डिंग में सिचुएशन पैनिक हो गया। मामले की जांच-पड़ताल हुई और फिर सोसाइटी वालों ने मीटिंग रख ली और साहिल को ऐसा करने के लिए जमकर सुनाया गया। इसके बाद साहिल ने नया विडियो पोस्ट किया और बताया कि उन्हें इस मामले में किसी ने गलत जानकारी दी थी। इस विडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, 'मेरी बिल्डिंग में अब तक किसी को भी कोरोना वायरस की कोई भी प्रॉब्लम नहीं है। यह खुशी का मौका है, मैं और मेरी फैमिली बहुत खुश हैं। मैं उस विडियो के लिए माफी मांगता हूं, जो मैंने पोस्ट किया था...मुझे गलत बताया गया था और इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मेरा बिल्डिंग बिल्कुल क्लीन है और मैं चाहता हूं कि इस बिल्डिंग में जो भी जाएं या आएं, उनका अच्छी तरह से जांच हो और हमारी फैमिली सेफ रहे।' बताया गया है कि चूंकि उन्होंने लिखित तौर पर माफी मांग ली, इसलिए इसे लेकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए ग्लोबल इमरजेंसी जारी की है और इसे लेकर आम लोगों में कोई पैनिक न फैले इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को सचेत करें कि वे गलत जानकारियां पोस्ट न करें।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WFtB70
via IFTTT
No comments:
Post a Comment