मशहूर ऐक्ट्रेस का मुंबई के हॉस्पिटल में बुधवार को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थीं। निम्मी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। ऐक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके निम्मी को श्रद्धांजलि दी। राज कपूर ने किया था रोल ऑफर निम्मी को राज कपूर की पहली खोज माना जाता है। राज कपूर ने फिल्म 'बरसात' में उन्हें पहला रोल दिया था। फिल्म हिट होने के बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की झड़ी लग गई। निम्मी आरके फैमिली के काफी करीब थीं। ऐक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ऋषि ने किया ट्वीट ऋषि ने ट्वीट किया, RIP। थैंक यू निम्मी आंटी उन सभी आशीर्वाद और प्यार के लिए जो आपने 'बॉबी' के प्रिमियर रिलीज पर दिए थे। आप आरके फैमिली का हिस्सा थीं। 'बरसात' आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन। इन फिल्मों के लिए किया जाता है याद निम्मी को 'उड़न खटोला', 'आन', 'भाई-भाई', 'मेरे महबूब' और 'पूजा के फूल' में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2y9OlcM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment