वायरस का कहर अब बॉलिवुड में भी दस्तक दे चुका है। हाल में खबर आई थी कि सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कनिका कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी थीं। हालांकि कनिका को कुछ दिनों तक घर में आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था लेकिन वह घर पर रुकने के बजाय घूमती-फिरती और पार्टी करती रहीं। इससे दूसरों की जान भी खतरे में डालने के लिए कनिका को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले पर दिग्गज कलाकार ने लखनऊ के पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मान लीजिए, चलो दिल्ली एयरपोर्ट से निकल गईं। आखिर क्यों ताज होटल लखनऊ जैसी संस्था के पास अपने यहां आने वालों की स्क्रीनिंग करने की सुविधा नहीं थी? आखिरकार ताज होटल एक बड़ा नाम हैं। निश्चित तौर पर कोरोना का वहां पता चल जाना चाहिए था।' ऋषि के इस जवाब में ताज होटल ने भी अपने बचाव में ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे सभी होटलों पर हम सभी मेहमान और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग सहित पूरी सावधानियां बरत रहे हैं। चेक-इन करते समय उनका (कनिका कपूर का) टेंपरेचर सामान्य था। हमारे मेहमानों की सुरक्षा हमारे लिए हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।' ताज के इस जवाब पर ऋषि कपूर का लहजा तोड़ा सहज हो गया। उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात की तारीफ करता हूं और अपने सभी मेहमानों की सुरक्षा के लिए ताज होटेल्स की तारीफ करता हूं। कृपया इस बात को मीडिया और सरकार को भी बताएं ताकि संबंधित महिला (कनिका कपूर) जो ज्यादा निशाना न बनाया जा सके। आपके सख्त नियमों के कारण निश्चित तौर पर संभव है कि वह वायरस से पीड़ित नहीं थीं'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2xQck0i
via IFTTT
No comments:
Post a Comment