Tuesday, March 24, 2020

21 दिन का लॉकडाउन, कटरीना कैफ ने सिखाया कि घर बैठे कैसे करें एक्सरसाइज

कोरोना को लेकर लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में रह रहे हैं और ऐसे में बॉलिवुड स्टार्स वर्कआउट भी घर पर ही कर रहे हैं। जहां पिछले दिनों कटरीना कैफ ने विडियो पोस्ट कर सिखाया कि हमें बर्तन कैसे धोना चाहिए, वैसे ही उन्होंने अब सिखाया है कि हमें घर पर रहते हुए वर्कआउट कैसे करना चाहिए। कटरीना ने अपनी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला के साथ स्प्लिट स्क्रीन क्लिप में अपना वर्कआउट विडियो पोस्ट किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने #WorkoutFromHome #Part2 को हैशटैग किया है। इसी के साथ उन्होंने घर पर रहते हुए वर्कआउट करने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। इस विडियो में कटरीना और यास्मिन squats, lunges, push-ups, planks और side kicks करती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' है, जिसमें अजय देवगन और रवीर सिंह भी नजर आएंगे। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UD5za3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment