प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शाहिद कपूर ने सबसे स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने फैंस के साथ ट्विटर पर चैट करना शुरू किया। ट्विटर पर फैंस के साथ चिटचैट सेशन घर पर बोर हो रहे सिलेब्स टाइम पास करने के अलग-अलग तरीके ढूंढ़ रहे है। पीएम मोदी के 21 दिन लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद शाहिद कपूर #AskMe सेशन के दौरान अपने फैंस से चिटचैट किया। इसमें उनसे फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे जैसे? 21 दिन के लॉकडाउन में कबीर सिंह क्या करता? लॉकडाउनके वक्त वाइफ को कैसे खुश रखें, आने वाले दिनों के लिए उनका प्लान, उन्हें अजय देवगन की 'तान्हाजी' अच्छी लगी या नहीं? बीवी की करो सेवा शाहिद कपूर ने सवालों के मजेदार जवाब दिए। बीवी को खुश रखने के लिए उन्होंने जवाब दिया, आदरपूर्वक सेवा करो। बॉस बॉस होता है। यह करता कबीर सिंह वहीं कबीर सिंह 21 दिन के लॉकडाउन में क्या करता पर जवाब दिया, प्रीति (डॉग) को गले लगाता। यहां देखें उनके मजेदार जवाब... तेलुगु रीमेक में आएंगे नजर वर्क फ्रंट पर बात करें तो शाहिद कपूर 'जर्सी' में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगु स्पोर्ट्स फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में वह क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JcGZHB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment