Saturday, February 15, 2020

11 सालों में चर्चा में रहीं ये 11 फिल्में, कमाई में नुकसान हुआ सिर्फ एक को

बॉलीवुड डेस्क. पिछले दिनों रिलीज फिल्म 'छपाक' विवादों में फंस गई। रिलीज के बाद यह फ्लॉप साबित हुई। इसका बड़ा कारण लोगों के विरोध को बताया जा रहा है। यह फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। हमने जब पिछले 11 सालों में आई चर्चित और विवादित फिल्मों को देखा तो पता चला कि जिन फिल्मों पर विवाद हुआ है, वे हिट साबित हुई हैं।

छपाक को छोड़कर इस श्रेणी की केवल पिछले वर्ष आई फिल्म पानीपत ऐसी है जो अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। इसके अलावा 10 फिल्में हिट साबित हुई हैं। फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन में पिछले 40 सालों से सक्रिय राज बंसल कहते हैं कि 'कंट्रोवर्सी से फिल्में चलतीं या उतरती नहीं हैं।

(नोट: फिल्मों की कमाई दुनियाभर की है। इसमें चीन से हुईकमाई शामिल नहीं )

फिल्म विवाद बजट कमाई
ओह माय गॉड सितंबर 2012 में आई फिल्म पर भी हिंदू धर्म का मखौल उड़ाने के आरोप लगे थे। 20 करोड़ रुपए

121 करोड़ रुपए

(बजट से 505% ज्यादा कमाया)

बाजीराव मस्तानी 2015 की इस फिल्म पर मस्तानी के वंशजों ने कहा कि मस्तानी के किरदार को लेकर सच नहीं बताया। 145 करोड़ रुपए

356 करोड़ रुपए

(बजट से 145% ज्यादा कमाया)

पीके

दिसंबर 2014 में रिलीज फिल्म पर धार्मिक संगठनों ने काफी आपत्ति दर्जकी थी। फिल्म में पहले आमिर के न्यूड पोस्टर तो बाद में फिल्म में हिंदू धर्म का मखौल उड़ाने के चलते आमिर सभी के निशानों पर आ गए।

122 करोड़ रुपए

616 करोड़ रुपए

(बजट से 405% ज्यादा कमाया)

पद्मावत जनवरी 2018 में आई फिल्म में रानी पद्मावती के सम्मान को लेकर करणी सेना ने विरोध किया था। 225 करोड़ रुपए

546 करोड़ रुपए

(बजट से 143% ज्यादा कमाया)

विश्वरूपम 2013 में आई इस फिल्म में विवाद उठा था कि कमल हासन ने मुस्लिमों को निगेटिव लाइट में दिखाया है। 95 करोड़ रुपए

202 करोड़ रुपए

(बजट से 113% ज्यादा कमाया)

उड़ता पंजाब जून 2016 में आई फिल्म पर राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा किया। सेंसर बोर्ड में भी फिल्म अटकी रही। 47 करोड़ रुपए

96 करोड़ रुपए

(बजट से 104% ज्यादा कमाया)

जोधा-अकबर

फरवरी 2008 में आई इस फिल्मपर राजपूत करणी सेना ने इतिहासके साथ छेड़छाड़ का आरोपलगाया।

उनका कहना था कि इसके साक्ष्य नहीं हैं कि अकबर और जोधा का विवाह हुआ था।

55 करोड़ रुपए

107 करोड़ रुपए

(बजट से 94 फीसदी ज्यादा कमाया)

मद्रास कैफे अगस्त 2013 में आई इस फिल्म में लिट्टे को बैड लाइट में दिखाने के आरोप लगे थे। 35 करोड़ रुपए

67 करोड़ रुपए

(बजट से 91% ज्यादा कमाया)

गोलियों की रासलीला नवंबर 2013 में इसके टाइटल परविवाद हुआ था। पहले इसका नाम राम लीला था। 88 करोड़ रुपए

152 करोड़ रुपए

(बजट से 72% ज्यादा कमाया)

ऐ दिल है मुश्किल

अक्टूबर 2016 में आई इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार होने के कारण रिलीज में समस्या आई थी।

98 करोड़ रुपए

148 करोड़ रुपए

(बजट से 51% ज्यादा कमाया)
पानीपत दिसंबर 2019 में आई फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने को लेकर विवाद हुआ। 120 करोड़ रुपए

33 करोड़ रुपए

(बजट का 27 % ही कमा पाई)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These 11 films were in discussion in 11 years, only one loss in earnings


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RtBzMk

No comments:

Post a Comment