Saturday, December 7, 2019

आमिर खान का नया लुक हुआ वायरल, जैसलमेर के शूटिंग सेट से लीक हुई फोटो

बॉलीवुड डेस्क. इंडस्ट्री के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान का फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का नया लुक सामने आया है। आमिर के तुर्की के रहने वालेएक फैन ने आमिर की जैसलमेर सेट से फोटो शेयर की है। फोटो में आमिर टोपी लगाए हुए, बड़ी दाढ़ी और बालों के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफीशियल रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग जारी है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

कुछ ही दिनों पहले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' का अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। शेयर पोस्ट में आमिर बड़ी बड़ी आंखों के साथ एक हट्टे कट्टे सरदार के रूप में दिख रहे थे। इसके बाद हाल ही सेट से लीक फोटो में आमिर लंबी दाढ़ी और बालों के साथ टोपी लगाए नजर आ रहे हैं।

'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक
लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में मुख्य पात्र फॉरेस्ट का दिमाग कम काम करता है। फिर भी वह सफलता प्राप्त करता है और एक ऐतिहासिक पुरुष बन जाता है। लेकिन उसका सच्चा प्यार उसे छोड़ जाता है। फिल्म ने ऑस्कर के एक दर्जन नॉमिनेशन पाए थे और छह ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी। हिंदी रीमेक में आमिर टॉम हैंक्स वाला किरदार निभाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RqJhZ7

No comments:

Post a Comment