Friday, December 20, 2019

अगस्त क्रांति मैदान बना सेल्फी प्वाईंट, प्रदर्शन करने पहुंचे सेलेब्स फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे

बॉलीवुड डेस्क. मुंबई स्थित अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे आमजनों का सेलेब्स ने समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों के साथ सीएए का विरोध करने पहुंचे कलाकार सेल्फी लेने में मसरूफ दिखे। प्रदर्शन के दौरान कई मौकों पर स्टार्स को फैंस या इंडस्ट्री के साथियों के साथ फोटो खिंचाते देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने देश में पुलिस की बर्बर कार्रवाई का विरोध भी किया। बॉलीवुड की ओर से अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, कबीर खान, जोया अख्तर, हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप लगातार सीएए के विरोध में बयान दे रहे हैं। अनुराग ने देश में जारी विरोध को 'इमरजेंसी' बताया था। उन्होंने इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए।
विरोध करने पहुंचे जीशान अयूब सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। जीशान ने कहा था कि 'आज वे मुस्लिमों को विलेन बना रहे हैं। अगर आप उन्हें निकाल भी दोगे तो आपको क्या लगता है कि वे कोई नया विलेन नहीं बनाएंगे? वे विलेन बनाना जारी रखेंगे।
विरोध करने पहुंची मशहूर रेडियो जॉकी मलिश्का अपने साथियों का साथ फोटो सेशन कराने में व्यस्त रहीं। उन्होंने विरोध के बीच 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में नजर आ चुके शारिब हाशमी के साथ सेल्फी क्लिक की।
'द पिचर्स' और 'द पैडमैन' में नजर आ चुके सुनील सिन्हा भी सीएए का विरोध करने पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदर्शन के बीच उन्होंने सेल्फी सेशन किया।
मोहम्मद जीशान अयूब


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EEVmlG

No comments:

Post a Comment