बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान अभिनीत 'दबंग 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सलमान और उनके भाई अरबाज खान के अलावा निखिल द्विवेदी भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। एक बातचीत में निखिल ने खुलासा किया कि वे सलमान खान और शाहरुख खान को साथ लाकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले थे। दोनों सुपरस्टार्स साथ काम करने के लिए तैयार भी हो गए थे। संजय लीला भंसाली इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे।
फिल्म टलने की वजह
निखिल कहते हैं, "सलमान और शाहरुख दोनों ही फिल्म को लेकर एक्साइटेड थे। लेकिन भंसाली स्क्रिप्ट के दूसरे हाफ को लेकर कुछ ज्यादा खुश नहीं थे। वे इस पर काम करने के लिए कुछ और समय चाहते थे।"
वक्त गुजरा और सलमान- भंसाली के बीच 'इंशाअल्लाह' को लेकर मनमुटाव हो गया, जिसके जरिए वे 20 साल बाद साथ लौटने वाले थे। इसके बाद सलमान अपनी नई फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हो गए और संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर काम करने लगे। जब निखिल से पूछा गया कि क्या भविष्य में सलमान और शाहरुख से जुड़ा प्रोजेक्ट फ्लोर पर आ सकता है तो उन्होंने कहा, "मुझे संदेह है।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tEI8Dz
No comments:
Post a Comment