बॉलिवुड ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैंस से अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारे फिल्म पोस्टर्स और सेल्फीज देखने को मिलती हैं। हाल ही में जैकी किसानों के मार्केट पहुंचे जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं और सिर पर बांस की टोकरी रखे हुए पिक्चर के लिए पोज देते दिख रहे हैं। ऐक्टर ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, 'अनुमान लगाइए कि कौन है?' जैसे ही जैकी ने यह फोटो शेयर किया, फैंस इस पर कॉमेंट करने लगे। यही नहीं, उनकी बेटी भी खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाईं और उन्होंने लिखा, 'सो क्यूट।' वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी आखिरी बार 'प्रस्थानम' में संजय दत्त, अली फजल, मनीषा कोइराला और चंकी पांडे जैसे ऐक्टर्स के साथ नजर आए थे। अब वह प्रभु देवा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा जैसे ऐक्टर्स के साथ दिखेंगे। फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2sWcTDv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment