Tuesday, December 24, 2019

दीपिका पादुकोण का फैन बोला- 'काश मैं टिशू पेपर होता', यह रही वजह

की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छपाक' अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके बाद दीपिका की ऐक्टिंग देखकर लोगों का अच्छा रेस्पांस मिला है। फिलहाल इस समय एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने टिशू पेपर पर अपनी होंठों से रेड लिपिस्टिक का निशान छोड़ा हुआ है। इसके बाद तो उनके फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। दीपिका पादुकोण के टिशू पेपर वाली फोटो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'काश मैं टिशू पेपर होता।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर मुझे यह मिल जाता है तो मैं इसे अपने बेडरूम में फ्रेम करके रख लेता।' 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। बता दें कि लक्ष्मी अग्रवाल एसिड अटैक को रोकने के लिए अभियान चला रही हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MpKSLp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment