Wednesday, September 11, 2019

शाहिद कपूर के साथ अरेंज मैरिज की चुनौतियों पर बोलीं मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों जब भी कहीं साथ में नजर आते हैं तो फैन्स उन्हें देखते रह जाते हैं। मीरा शाहिद के साथ फैशन शो और फिल्मी इवेंट्स में भी नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर भी अकसर मीरा शाहिद के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अब मीरा ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते की खट्टी मीठी बातें बताई हैं। मीरा राजपूत और की उम्र में 14 साल का फासला है। खबरों के अनुसार मीरा राजपूत ने कहा है कि उन्होंने कभी अपने अरेंज मैरिज को चुनौती के रूप में नहीं लिया। मीरा ने बताया कि दिल्ली से मुंबई आने का बदलाव भी काफी अच्छा रहा। उन्हें साउथ बॉम्बे काफी पसंद है। शाहिद और मीरा ने एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में ये बातें बताई हैं। दोनों अलग-अलग सोशल सर्कल से आते हैं। शाहिद ने बताया कि दोनों के परिवार एक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े हुए हैं। इसलिए दोनों वेजिटेरियन हैं और नशे का सेवन नहीं करते हैं। इसके आगे मीरा ने कहा कि वह शाहिद से पहली बार एक आम इंसान की तरह मिली थीं न कि स्टार की तरह। मीरा और शाहिद दो बच्चों के पैरंट्स हैं और अकसर पूरा परिवार साथ नजर आता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2I1s4Qz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment