बॉलिवुड की नई सनसनी कहे जाने वाले ऐक्टर कार्तिक आर्यन, और की फिल्म '' हाल में रिलीज हुई है। पिछले कुछ समय से कार्तिक और अनन्या इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक टॉक शो में ने कहा कि उन्हें लगता है कि ऐक्टिंग और सेक्स उनके लिए ब्रेड और बटर की तरह हैं। कार्तिक ने इस शो में अपनी पसंद-नापसंद और इस बारे में भी बात की कि उनके लिए सेक्स और ऐक्टिंग में से किसे छोड़ना ज्यादा आसान काम है। कार्तिक ने कहा, 'ऐक्टिंग और सेक्स ब्रेड और बटर की तरह होते हैं। आप दोनों को साथ में नहीं छोड़ सकते। ऐक्टिंग और सेक्स या प्यार मेरे लिए एक साथ चलते हैं।' कार्तिक ने आगे कहा, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करता हूं लेकिन में इस छिपाना भी पसंद नहीं करता हूं। मैं किसी के साथ रेस्तरां में डिनर करना इसलिए बंद नहीं कर सकता हूं क्योंकि वहां पर फटॉग्रफर्स हैं।' कार्तिक के अलावा अनन्या ने भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। अनन्या ने कहा, 'मैं केवल एक को छोड़कर अपने किसी भी एक्स बॉयफ्रेंड की दोस्त नहीं हूं, क्योंकि मुझे कुछ सवालों के जवाब चाहिए थे। उसने मुझे ब्लॉक कर दिया इसलिए मुझे अभी भी उसके जवाब का इंतजार कर रही हूं।' ब्रेकअप्स से उबरने के बारे में अनन्या ने कहा, 'ब्रेकअप से उबरने का सबसे अच्छा तरीका किसी और के साथ मूव ऑन करना होता है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OW5zQE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment