Friday, December 6, 2019

ट्विंकल खन्ना ने प्याज के दामों पर ली मौज, शेयर कीं 5 बिना प्याज वाली रेसिपी

बॉलिवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी आजकल अपने ब्लॉग्स और किताबों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चुटीले अंदाज में आलोचना की है। हाल में ट्विंकल ने अपना ऐसा ही ब्लॉक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्विंकल ने ट्विटर अपने इस को शेयर करते हुए की तुलना काफी महंगे मिलने वाले फल अवाकाडो से की है। एक वेबसाइट के लिए लिखे इस ब्लॉग में ट्विंकल ने प्याज के दामों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में दिए बयान पर भी मौज लीं। उन्होंने लिखा है कि शुक्र है कि निर्मला ने फ्रांस की महारानी मैरी एंतोने की तरह यह नहीं कहा, 'अगर प्याज नहीं है तो कांदा भजिया खाओ।' ट्विंकल यहीं नहीं रुकीं बल्कि अपने ब्लॉग में गूगल करने के बाद 5 ऐसी रेसिपी भी शेयर की हैं जो बिना प्याज के बनाई जा सकती हैं। इन रेसिपी में पाव भाजी, चिकन करी, राजमा, बैगन का भर्ता और मटन कीमा शामिल हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2DROXmU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment