पिछले काफी समय से की सुपरहिट सीरीज 'दबंग' की तीसरी फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। अब '' रिलीज के लिए तैयार है और इसके ट्रेलर और गानों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के रोमांटिक सॉन्ग '' का ऑडियो तो पहले ही रिलीज कर दिया गया था और अब इसका विडियो भी रिलीज कर दिया गया है। गाने में सलमान और सई के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में सलमान के किरदार चुलबुल पांडे की जिंदगी का फ्लैशबैक दिखाया गया है जिसमें उनकी सई के साथ लव स्टोरी दिखाई गई है। देखें, इस गाने का विडियो: इस गाने को जावेद अली ने अपनी मधुर आवाज दी है और म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है। प्रभुदेव के डायरेक्शन में बनी 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सुदीप किच्चा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38eczA7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment