बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पागलपंती' में नजर आईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नए साल के जश्न में लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 3 करोड़ रुपए लेंगी। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस को यह राशि भारत में ही सिर्फ एक घंटे के परफॉर्मेंस के मिलेंगे। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह जानकारी नहीं दी गई है कि वे कहां परफॉर्म करेंगी। लेकिन यह जरूर लिखा गया है कि अब तक किसी भी बॉलीवुड स्टार्स को इंडिया में लाइव परफॉर्मेंस के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं मिली है।
इन गानों पर परफॉर्म कर सकती हैं उर्वशी
उम्मीद जताई जा रही है कि उर्वशी नए साल की पार्टी में 'बीमार दिल' (फिल्म- पागलपंती), 'बिजली की तार' (सिंगल), 'हसीनों का दीवाना' (फिल्म- काबिल) और 'डैडी मम्मी' (फिल्म- भाग जॉनी) जैसी गानों पर परफॉर्म कर सकती हैं।
मिस टीन इंडिया और मिस दीवा जैसे खिताब जीत चुकीं 25 साल की उर्वशी ने 2013 में सनी देओल के अपोजिट फिल्म 'सिंह साहब दि ग्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्दी ही वे तमिल फिल्म 'थिरुट्टू पायले 2' की हिंदी रीमेक में विनीत कुमार के अपोजिट दिखाई देंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LpYdmj
No comments:
Post a Comment