Monday, December 16, 2019

विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म के लिए जाहन्वी कपूर को मिल रहे 3.5 करोड़!

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी तारीफ मिली थी। फिल्म में वह ईशान खट्टर के ऑपोजिट नजर आई थीं। अब वह साउथ सुपरस्टार के ऑपोजिट एक फिल्म करने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए वह एक बड़ी रकम लेंगी। की झोली में इस समय कई फिल्में हैं। वह 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, वह 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह हॉरर कॉमिडी 'रूही-आफजा' में राजकुमार राव के ऑपोजिट नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की एक फिल्म साइन की है। इसका नाम 'फाइटर' है। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर को इस फिल्म के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q5bd2z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment