बॉलिवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म '' की जब से घोषणा हुई है तब से यह चर्चा में हैं। फिल्म में लीड रोल में हैं और रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी ने लॉकडाउन से पहले अपने अधिकतर सीन को शूट कर लिया है जबकि अजय देवनग को शूटिंग करना बाकी है। वहीं, अब इमरान हाशमी के फिल्म में कैरेक्टर के जानकारी सामने आई है। इमरान हाशमी का नेगेटिव रोल एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी फिल्म में नेगेटिव रोल की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, कहानी में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है लेकिन वह फिल्म में कुछ ही देर के ही लिए नजर आएंगे। इमरान हाशमी आलिया भट्ट (गंगूबाई) के पति के रोल में हैं जो उसे कम उम्र में ही वेश्यावृत्ति में धकेल देता है। इमरान हाशमी का किरदार गंगूबाई के पिता के अकाउंटेंट है और उसके प्यार पड़ जाता है और उसके साथ मुंबई भाग जाता है। हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है फिल्म फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' आधारित है। कहा जाता है कि गंगूबाई का पति उसे 500 रुपये में वेश्यालय पर बेच देता है जबकि वह उसके साथ नई जिंदगी जीने के सपने देख रही होती है। कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था रोल बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी वाला रोल पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने नेगेटिव रोल के चलते इसे करने से मना कर दिया। इसके अलावा कई अन्य ऐक्टर्स से इस भूमिका को करने के लिए संपर्क किया गया लेकिन फाइनली आलिया भट्ट के कजिन इमरान हाशमी ने यह रोल करने के लिए हां की।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30DRON1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment