ऐक्शन स्टार हाल ही में मुंबई में अपनी अपनी अपकमिंग कॉप-ड्रामा '' की शूटिंग कर रहे थे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार चोटिल हो गए हैं। उनके लेफ्ट आर्म में मोच आई है। फिजियोथेरेपिस्ट ने इस चोट को देखा और अक्षय कुमार ने शूटिंग जारी रखी। यह जानकारी फिल्म सेट के एक सोर्स से सामने आई है। 'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार के चोट लगने की खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। विडियो में उनके हाथ में चोट दिखाई दे रही थी। बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' का एक बड़ा हिस्सा बैंकॉक, मुंबई और हैदराबाद में शूट किया गया था। ऐक्शन से भरपूर इस फिल्म के क्लाइमेक्स में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म से जुड़े अपडेट आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का हेलिकॉप्टर स्टंट का सीन काफी वायरल हुआ था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2CsZHYe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment