बॉलीवुड डेस्क. आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर और यामी गौतम स्टारर 'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की। आदर्श ने इसमें फिल्म की स्ट्रॉन्ग माउथ पब्लिसिटी और आयुष्मान की ब्रांड इमेज का बहुत बड़ा योगदान बताया है। उनके ट्वीट की मानें तो दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।
आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर
'बाला' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे ओपनर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उनकी 'ड्रीम गर्ल' पहले दिन 10.05 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ टॉप पर थी, जो 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। 'बाला' बतौर लीड एक्टर आयुष्मान के करियर की 13वीं फिल्म है। उन्होंने 2012 में 'विक्की डोनर' से डेब्यू किया था।
सभी फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
| नं. | फिल्म | डायरेक्टर | पहले दिन की कमाई |
| 1 | विक्की डॉनर (2012) | शूजित सिरकार | 1.80 करोड़ रुपए |
| 2 | नौटंकी साला (2013) | रोहन सिप्पी | 3.25 करोड़ रुपए |
| 3 | बेवकूफियां (2014) | नुपुर अस्थाना | 2.23 करोड़ रुपए |
| 4 | हवाईजादा (2015) | विभु पुरी | 0.57 करोड़ रुपए |
| 5 | दम लगा के हईशा (2015) | शरद कटारिया | 1.12 करोड़ रुपए |
| 6 | मेरी प्यारी बिंदू (2017) | अक्षय रॉय | 1.75 करोड़ रुपए |
| 7 | बरेली की बर्फी (2017) | अश्विनी अय्यर तिवारी | 2.42 करोड़ रुपए |
| 8 | शुभ मंगल सावधान (2017) | आर. एस. प्रसन्ना | 2.71 करोड़ रुपए |
| 9 | अंधाधुन (2018) | श्रीराम राघवन | 2.70 करोड़ रुपए |
| 10 | बधाई हो (2018) | अमित शर्मा | 7.65 करोड़ रुपए |
| 11 | आर्टिकल 15 (2019) | अनुभव सिन्हा | 5.02 करोड़ रुपए |
| 12 | ड्रीम गर्ल (2019) | राज शांडिल्य | 10.05 करोड़ रुपए |
| 13 | बाला (2019) | अमर कौशिक | 10.15 करोड़ रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p1UrI1
No comments:
Post a Comment