Friday, November 8, 2019

कोएना मित्रा ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, चेतन भगत ने कहा - जय श्री राम

बॉलीवुड डेस्क. सालों से जारी अयोध्या विवाद फैसले पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक्ट्रे कोएना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यावाद दिया, वहीं लेखक चेतन भगत ने दोनों समुदाय को शुक्रिया अदा किया। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसे भारत की जीत बताया है।

फैसला आने के बाद से ही इंडस्ट्री में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। कोएना ने ट्वीट किया कि 'क्या फैसला है, नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।' वहीं

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसे भारत की जीत बताया है। उन्होंने अयोध्या फैसला हैशटेग के साथ लिखा भारत जीता।

##

अंग्रेजी लेखक और रियालिटी शोज में जज रह चुके चेतन भगत ने हिंदु मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि "सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। मुस्लिम समुदाय को उदारता के चलते धन्यवाद और साथ ही धैर्य रखने के लिए हिंदुओं का शुक्रिया। भारत भगवान राम की जन्मभूमि के रूप मे बरकरार है। जय श्री राम।"

####

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-ढहाया गया ढांचा ही भगवान राम का जन्मस्थान है

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण का फैसला सुनाया। 5 जजों की संविधान पीठ ने सुबह 10:30 बजे सर्वसम्मति से अपना फैसला दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को दी जाए, मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बने और इसकी योजना तैयार की जाए। चीफ जस्टिस ने मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन दिए जाने का फैसला सुनाया, जो कि विवादित जमीन की करीब दोगुना है। चीफ जस्टिस ने कहा कि ढहाया गया ढांचा ही भगवान राम का जन्मस्थान है और हिंदुओं की यह आस्था निर्विवादित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Koena Mitra thanked PM Narendra Modi, Chetan Bhagat said - Jai Shri Ram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NShQny

No comments:

Post a Comment