बॉलीवुड डेस्क. म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने हाल ही में धमकी दी थी कि अगर किसी ने उनके गानों को रीमिक्स किया तो वे उसके खिलाफ केस करेंगे। इसे लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए उन्हें पाखंडी तक कहा है। सोना ने सवाल उठाया है कि दूसरे म्यूजिशियंस के उन गानों का क्या, जो खुद विशाल ने रीमिक्स किए हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
यह था सोना का ट्वीट
सोना ने अपने ट्वीट में लिखा था, "1) कृपया नोट करें, उनकी (विशाल) धमकी है कि...विशाल सिर्फ छोटे-मोटे म्यूजिशियन, अरेंजर्स के खिलाफ केस कर सकते हैं या उन्हें धमका सकते हैं, म्यूजिक लेबल को नहीं, जो माई-बाप हैं और असल में जो इस तरह का काम कर रहे हैं। और 2) 'बचना ए हसीनो', 'मुसु मुसु' और और बाकी उन गानों का क्या, जो तुमने रीमिक्स किए हैं ददलानी। फिर से पाखंड।"
क्या कहा था विशाल का पूरा स्टेटमेंट
दरअसल, इसी साल रिलीज हुई "बाटला हाउस" में विशाल-शेखर के गाने 'साकी साकी' का रीमिक्स वर्जन पेश किया गया था। इस बात से नाराज विशाल ने संगीतकारों को वार्निंग नोट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा था, "चेतावनी। बिना इजाजत के विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्स न करें। खासतौर से वो संगीतकार जो ऐसा कर रहे हैं। अगर ऐसा किया गया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।"
विशाल ने आगे लिखा था, "मैंने सुना है कि 'दस बहाने', 'देसी गर्ल', 'सजनाजी वारी वारी' और कई अन्य गानें रीमिक्स किए जाने हैं। जाओ खुद के गाने बनाओ।" विशाल इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में बतौर जज नजर आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q03Zyg
No comments:
Post a Comment