फिल्म 'पानीपत' से संजय दत्त, कृति सैनन और अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किए जाने के बाद अब ऐक्ट्रेस जीनत अमान का लुक भी जारी कर दिया गया है। अर्जुन ने जीनत का लुक रिलीज किया। वह इस फिल्म में सकीना बेगम के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए जीनत एक लंबे अरसे बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। कहा जा रहा कि इस फिल्म में जीनत अमान का रोल काफी अहम हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। और तो और लोगों ने यहां तक कहा कि आशुतोष गोवारिकर ने इस फिल्म के कुछ सीन्स में अपनी पिछली फिल्म 'जोधा अकबर' का ही सेट इस्तेमाल किया है। दोनों फिल्मों के मिलते-जुलते सेट के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। बता दें कि 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अर्जुन सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति उनकी पत्नी पार्वती बाई के रोल में नजर आएंगी। जबकि संजय दत्त दुर्रानी साम्राज्य के संस्थापक और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NW07LZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment