बॉलीवुड डेस्क. शनिवार को देश के सबसे पुराने केस में से एक अयोध्या विवाद पर फैसला आया। सु्प्रीम कोर्ट द्वारा विवादित जमीन रामलला को दी, जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया। दोनों पक्षों की दलीलों पर 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसला उसके 40 दिन बाद आना था। ऐसे में तब माना जा रहा था कि यूपी में असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसा नहीं हुआ। प्रशासन ने मुस्तैदी बनाए रखी। नतीजतन, वहां के अलग अलग शहरों में पिछले दो महीनों से तकरीबन एक दर्जन फिल्म, वेब और टीवी शो की शूटिंग बिना प्रभावित हुए होती रही थी।
हालांकि लखनऊ में अयोध्या पर आए फैसले का असर पड़ा। अकेले लखनऊ में सात फिल्मों की शूटिंग हो रही थी। उनमें अजय देवगन की ‘मैदान’, मीरा नायर की ‘ए सूटेबल बॉय’ से लेकर दो तीन साउथ की फिल्में और एक वेब शो भी था। प्रॉडक्शन से जुड़े लोगों ने इस बात की ताईद की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। इसके बावजूद फैसले वाले दिन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। ऐसे में लखनऊ में सातों फिल्मों की शूटिंग रूकी रही।
-
इसके अलावा प्रकाश झा वहां ‘आश्रम’ शूट कर रहे हैं। वे अयोध्या में ही पिछले 20 से 25 दिनों तक शूटिंग कर रहे थे। फैसले से पहले वह फैजाबाद कूच कर गए थे। फैजाबाद से भी ‘आश्रम’ के शूट कैंसिल करने की खबरें आ रही थीं।
-
अजय देवगन लखनऊ से पहले तक सीतापुर इलाके में शूट कर रहे थे। वहां वे फुटबॉल फील्ड में शूट कर रहे थे। उसे बाद में वीएफएक्स की मदद से स्टेडियम की शक्ल दी जाएगी। उनकी कोशिश लखनऊ के स्टेडियम में शूट करने की थी, पर वहां शूट की परमिशन नहीं मिली थी। शनिवार वापस उसी शहर में शूट होनी थी पर ऐसा मुमकिन नहीं हो सका।
-
ठीक इसी तरह बनारस में आयुष्मान खुराना ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की शूट में जुटे रहे। मीरा नायर के वेब शो ‘ए सूटेबल बॉय’ की शूटिंग भी लखनऊ में शुक्रवार तक निर्बाध गति से होती रही। पर शनिवार को उनके द्वारा भी ऐहतियातन शूट कैंसिल करने की खबरें थीं।
यह कॉल मेकर्स ने अपनी तरफ से लिया था। प्रशासन की ओर से वैसे कोई निर्देश नहीं थे। संजीदा हालात होने के बावजूद वहां के प्रशासन ने मेकर्स के सामने कोई परेशानियां नहीं आने दी थी। इसे मेकर्स ने भी माना। रविवार से वे फिर शूट रिज्यूम करने वाले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JOKxp
No comments:
Post a Comment