इस साल 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी हिट फिल्में दे चुके की नई रिलीज फिल्म 'बाला' को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'बाला' आयुष्मान के करियर में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फैंस का आभार व्यक्त करते हुए नैशनल अवॉर्ड विनिंग ऐक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। एक मजेदार पिक्चर के साथ उन्होंने लिखा, 'आज यह मेरी फिल्म नहीं है, आपकी है। यह कहानी सिर्फ बाला की नहीं है, उन सभी बाला जैसे सड़क पर चलते लोगों की है जो खुद की तलाश में हैं। प्यार के लिए शुक्रिया।' डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द है जो गंजेपन की समस्या से जूझ रहा है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा यामी गौतम और भूमि पेडनेकर भी अहम किरदारों में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान इन दिनों कई इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32rsQh2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment