Saturday, November 9, 2019

सारा अली खान: फोटो न खिंची तो हो जाऊंगी ज्‍यादा परेशान

सारा अली खान फिटनेस फ्रीक ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। अक्‍सर ही वह वर्कआउट के विडियोज और फोटो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने जिम के बाहर होने वाली पपराजी क्लिकिंग के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा कि फोटो क्लिक होने से वह परेशान नहीं होंगी बल्कि फोटो क्लिक नहीं होगी तो वह ज्‍यादा परेशान हो जाएंगी। बता दें कि ऐसी ऐक्‍ट्रेस हैं जो कि जिम के बाहर की भी पपराजी से परेशान नहीं होतीं। बल्कि कहती हैं कि उन्‍हें ये ज्‍यादा परेशान करेगा अगर जिम के बाहर खड़े फटॉग्रफर फोटो खींचना बंद कर दें। वहीं किसी और के साथ तुलना पर उन्‍होंने कहा कि फिलहाल उन्‍हें इंडस्‍ट्री में आए अभी एक ही साल हुआ तो ऐसे में तुलना करने जैसा कुछ नहीं है। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म '' के सीक्वल में काम कर रही हैं। इसके अलावा वरुण धवन के साथ 'कुली नं1' के रीमेक भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2CGe4IZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment