Saturday, November 9, 2019

Bala Box Office Collection, Day 2: आयुष्‍मान स्‍टारर फिल्‍म ने कमाए करीब 15 करोड़

आयुष्‍मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्‍म 'बाला' ने ऑडियंस को काफी इम्‍प्रेस किया है। यही वजह है कि फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। अब बॉक्‍सऑफिसइंडिया.कॉम की लेटेस्‍ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म ने दूसरे दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई और इस तरह फिल्‍म ने कुल 25 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। बता दें, फिल्‍म में आयुष्‍मान एक ऐसे शख्‍स का रोल प्‍ले कर रहे हैं जो गंजेपन की समस्‍या से जूझ रहा है। डायरेक्‍टर अमर कौशिक की इस फिल्‍म में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम जैसे ऐक्‍ट्रेसेस भी अहम किरदारों में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्‍मान इन दिनों कई फिल्‍मों पर काम कर रहे हैं। वह 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्‍चन के साथ पहली बार स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' में भी दिखेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QegwOT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment