Friday, November 8, 2019

इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की हॉरर फिल्म 'द बॉडी' का फर्स्ट पोस्टर जारी

इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। यह फिल्म ऋषि की बॉलिवुड में कमबैक फिल्म होगी, जो कि एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आ चुका है। बता दें कि 'द बॉडी' की कहानी स्पैनिश फिल्म El Cuerpo से प्रेरित है। इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पहला पोस्टर फैन्स से शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज़ डेट का भी जिक्र किया गया है, जो कि 13 दिसम्बर 2019 है। मेकर्स ने फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन जैसे ही 39 दिन में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई उन्होंने इसकी रिलीज़ डेट बता दी है। इस पोस्ट में एक कांच की ग्लास गिरी नजर आ रही है। उस ग्लास में और इसके बार टेबल पर काफी सारा खून बहा दिख रहा है और साइड में रखी है एक जोड़ी अंगूठी। इमरान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'इस दिसम्बर #TheBody को खोजने के लिए हमसे जुड़िए। 13 को सामने आएगी कहानी।' फिल्म की स्टोरीलाइन की बात करें तो इमरान एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं, जिनकी पत्नी की मौत हो जाती है और फिर उनकी बॉडी मुर्दाघर से अचानक गायब हो जाती है। मलयालम हिट फिल्म 'दृश्यम' के लिए जाने जीतू जोसेफ की इस फिल्म से बॉलिवुड डेूब्यू कर रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Nufhcm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment