फिल्म ऐक्ट्रेस आने वाले समय में फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आएंगी। अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दया की नजरों से देखती हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि ये ट्रोलर्स अपनी जिंदगी में जरूर मुसीबतों का सामना कर रहे होते हैं और यही वजह है कि इस तरह के काम से वे अपने गुस्से को किसी और पर निकालते हैं। अदिति राव हैदरी ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रोलिंग एक वास्तविकता है जिससे आप भाग नहीं सकते हैं क्योंकि मेरा मानना है कि जो दूसरों को ट्रोल करते हैं वे अपनी जिंदगी में जरूर किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे होते हैं या वे खुद को लेकर दुखी हैं या किसी और चीज को लेकर गुस्से में हैं इसलिए आपके सोशल मीडिया पोस्ट पर वे अपने गुस्से को जाहिर करते हैं। अदिति राव हैदरी की की आगामी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ इसी नाम से साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है। फिल्म की कहानी साल 2015 में आए ब्रिटिश लेखिका पाउला हॉकिन्स द्वारा लिखित उपन्यास पर आधारित है। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और रिलायन्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ साल 2020 में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PXFotP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment