डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म '' ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। जहां काफी लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि यह संजय लीला भंसाली की फिल्में '' और 'पद्मावत' से मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया पर 'पानीपत' के किरदारों की तुलना भी भंसाली की फिल्मों से होने लगी है। फिल्म में सदाशिव राव भाऊ का रोल अर्जुन कपूर, अहमद शाह अब्दाली का रोल संजय दत्त और सदाशिव राव की पत्नी पार्वतीबाई का किरदार कृति सैनन जैसे ऐक्टर्स निभा रहे हैं। पार्वतीबाई के रोल में कृति ने फैंस का काफी ध्यान खींचा। उनके लुक ने सभी को 2015 में आई 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा के कैरक्टर काशीबाई की याद दिला दी। हाल ही में हमारे सहयोगी चैनल जूम ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यह जानने के लिए एक पोल किया कि रीडर्स को किसका लुक ज्यादा पसंद आया- प्रियंका चोपड़ा या कृति सैनन। इस पोल में प्रियंका ने कृति को भारी अंतर से हरा दिया। जहां इंस्टाग्राम पर कुल 5,093 वोट पड़े तो वहीं फेसबुक पर कुल 6,400 वोट पड़े। इंस्टाग्राम पर प्रियंका को 66 और कृति को 34 पर्सेंट वोट मिले जबकि फेसबुक पर प्रियंका को 65 और कृति को 35 पर्सेंट वोट मिले। बात करें फिल्म 'पानीपत' की तो इसमें मोहनीश बहल, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे, नवाब शाह और कुणाल कपूर जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' से क्लैश करेगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2rpYw9J
via IFTTT
No comments:
Post a Comment