Sunday, November 3, 2019

'पानीपत': संजय दत्त का लुक देखकर रह जाएंगे दंग, कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' अगले महीने रिलीज होगी। शुरु से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं, सोमवार को संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से में अपने लुक का पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही इस पोस्टर में जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार राजा अहमद शाह अब्दाली है। ये फिल्म का दूसरा पोस्टर है। पहले पोस्टर में युद्ध का सीन था। फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी नजर आएंगे। 6 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार सदाशिवराव भाऊ की लड़ाई को दिखाया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Nd11ol
via IFTTT

No comments:

Post a Comment