Sunday, November 3, 2019

Housefull 4 Box Office Collection, Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म 168 करोड़ के करीब

'हाउसफुल 4' का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। मल्टी स्टारर यह कॉमिडी फिल्म दिवाली पर रिलीज़ हुई और तब से फिल्म लगाता बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। Boxofficeindia.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 13.5 करोड़ की कमाई की है। इस वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेकंड वीकेंड पर फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 31 करोड़ से ज्यादा रहा। यहां तक कि इस फिल्म के सेकंड वीकेंड की कमाई रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' के सेकंड वीकेंड कलेक्शन से भी ज्यादा रही। दिल्ली, एनसीआर और पंजाब जैसी जगहों पर 'हाउसफुल 4' शनिवार को उतनी बेहतर परफॉर्म न कर सकी, लेकिन रविवार को अच्छा बिजनस रहा। गुजरात/सौराष्ट्र में फ्लैट वीकेंड रहा और फिल्म केवल 5.75 करोड़ की कमाई कर सकी। 10 दिनों में 'हाउसफुल 4' ने 168 करोड़ की कमाई की, जिसमें से 50 करोड़ की कमाई पहले वीकेंड पर हुई थी। बता दें, 'हाउसफुल 4' अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। फिल्‍म के साथ राजकुमार राव-मौनी रॉय की 'मेड इन चाइना' और तापसी पन्‍नू-भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' भी रिलीज हुई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33guQdk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment