फिल्म फैमिली के बैकग्राउंड से आने वाले और खुद को हिट ऐक्टर साबित करने वाले रितिक रोशन की कजिन सिस्टर भी अब बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन की बेटी पश्मिना रोशन फिल्मों में डेब्यू करने के लिए बड़े प्रॉडक्शन हाउस के साथ संपर्क में है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पश्मिना होम प्रडॉक्शन में बनी मूवी से डेब्यू करेंगी लेकिन अब इन रिपोर्ट्स को गलत बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 'इस नई स्टार किड अपने चेहरे से 18 साल की लगती हैं और उनकी समझदारी 40 साल के शख्स जैसी है, जबकि वह अभी 23 साल की हैं और 10 नवंबर को 24 की हो जाएंगी। पश्मिना के पास स्ट्रॉन्ग थिअटर बैकग्राउंड है। उन्होंने बैरी जॉन ऐक्टिंग स्कूल में 6 महीने का खास कोर्स भी किया है। इस स्टार किड ने थिअटर ऐक्टर अभिषेक पांडे और जेफ गोल्डबर्ग से भी ट्रेनिंग ली है। ' बता दें कि, पश्मिना बीटाउन में कदम रखने वाली रोशन परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य होंगी। वैसे रितिक अपनी इस बहन के काफी क्लोज हैं और कई बार उन्होंने पश्मिना के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पश्मिना ने जब थिअटर डेब्यू किया था तब रितिक ने उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JM7PqQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment