Friday, November 8, 2019

'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार हुए चोटिल, ट्रीटमेंट के बाद पूरा किया शूट

बॉलीवुड डेस्क. रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' के शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार चोटिल हो गए हैं। एक सीन के दौरान अक्षय अपने हाथ में चोट लगा बैठे। हालांकि शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। फिल्म में कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में नजर आएंगी जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो करेंगे। यह फिल्म अगले साल 27 मार्च तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'सूर्यवंशी' में पुलिस वाले का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार एक सीन शूट के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्हें बाएं हाथ में नसों से संबंधित परेशानी हुई है। हालांकि फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा ट्रीटमेंट मिलने के बाद उन्होंने शूटिंग फिर शुरु कर दी। खास बात है कि फिल्म को बॉलीवुड के दो दिग्गज मेकर्स रोहित शेट्टी और करण जौहर मिलकर बना रहे हैं। फिल्म के ज्यादातर सीन बैंकॉक, हैदराबाद और मुंबई की लोकेशंस पर शूट किए गए हैं।

कैमियो करेंगे सिंघम और सिंबा
अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका के अलावा बॉलीवुड के दो मशहूर कॉप्स सिंघम यानि अजय देवगन और सिंबा यानि रणवीर सिंह भी फिल्म में शामिल हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar injured during shooting of 'Suryavanshi', shoot completed after treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qzi1w4

No comments:

Post a Comment