Friday, November 8, 2019

'दोस्ताना 2' शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर से लिया 'आशीर्वाद'

बॉलिवुड के ऐक्टर लगातार अपने फिल्मी करियर आगे बढ़ रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन कॉमिडी फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए है। चंडीगढ़ जाने से पहले कार्तिक आर्यन ने के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन करण जौहर से आशीर्वाद ले रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'मां दा लाड़ला चंडीगढ़ निकल गया!! धर्मा फिल्म की शुरुआत से पहले सभी ऐक्टर्स इस रिवाज को फॉलो करते हैं।' करण जौहर और कार्तिक आर्यन की इस तस्वीर को अनन्या पांडे ने क्लिक किया है। इसके अलावा दोनों ने एक सेल्फी भी ली। जिसके बाद में करण जौहर ने शेयर किया और फिल्म 'दोस्ताना 2' की आधिकारिक घोषणा की है। कार्तिक आर्यन अब जाह्नवी कपूर को ज्वॉइन करेंगे, जो पहले से ही अमृतसर में हैं। इसके अलावा उनके साथ को-स्टार लक्ष्या भी होंगी। 'दोस्ताना 2' को लेकर अभी कुछ क्लियर नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स का दावा कि कार्तिक आर्यन फिल्म में होमोसेक्सुअल को रोल प्ले करते नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर उनकी बहन का रोल निभाएंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2rrTz08
via IFTTT

No comments:

Post a Comment