Wednesday, November 13, 2019

'थलाइवी' के लिए तमिल सीखना कंगना रनौत को लग रहा है कठिन

ऐक्ट्रेस अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुटी हुई हैं। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। फिल्म का नाम '' रखा गया है और यह के अलावा कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म के लिए क्लासिकल डांस सीखने, प्रोस्थेटिक मेकअप के अलावा कंगना को तमिल भाषा भी सीखनी पड़ रही है। हालांकि यह काम उन्हें सबसे ज्यादा कठिन लग रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक, कंगना के लिए तमिल सीखना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'तमिल सीखना मुझे काफी कठिन लग रहा है। यह फिल्म हिंदी और तमिल दोनों में रिलीज होगी तो जाहिर तौर पर मुझे तमिल के बारे में कुछ सीखना ही होगा। मुझे डायलॉग बोलने ही होंगे और तमिल आसान भाषा नहीं है। इससे पहले मैं तमिल भाषा को पूरी तरह सीखना चाहती थी जैसे मैंने इंग्लिश सीखी है लेकिन अब मैं फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से ही तमिल सीख रही हूं।' बता दें कि कंगना ने इस फिल्म की शूटिंग 10 नवंबर को ही शुरू की है। कंगना की टीम ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फिल्म में कंगना के अलावा तमिल ऐक्टर अरविंद स्वामी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। एएल विजय के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2q22xRx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment