Wednesday, November 13, 2019

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने खरीदा 144 करोड़ का घर

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बेवर्ली हिल्स के घर को बेचने की खबरों के बाद अब उनके नए घर के खरीद लेने की रिपोर्ट्स आई हैं। जानकारी के मुताबिक, इस पावर कपल ने लॉस एंजिलिस के सैन फर्नैंडो वैली में नया मैंशन लिया है जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 144 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीनो क्षेत्र में स्थित यह मैनशन 20,000 स्क्वेयर फीट में फैला है। इस घर में 7 बेडरूम्स और 11 बाथरूम हैं। इस घर में स्विमिंग पूल भी हैं। वहीं घर के सामने से वैली का खूबसूरत नजारा दिखता है। और क्या खास इसके अलावा इस घर में एंटरटेनमेंट के लिए बोलिंग ऐले, मूवी थिअटर, रेस्ट्रॉन्ट क्वॉलिटी वेट बार है, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, लाउंज ऐरिया/गेम्स रूम है जहां पर पूल टेबल और मेहमानों के लिए छोटी स्पेस है। साथ ही में अलग से जिम ऐरिया भी है। जो जोनस का घर भी है पास बताया जा रहा है कि निक जोनस के घर से कुछ किलोमीटर दूर उनके बड़े भाई जो जोनस का घर भी है। उन्होंने अपना घर 14 मिलियन डॉलर्स में खरीदा था। 6.9 मिलियन में बिका पुराना घर जानकारी के मुताबिक, निक जोनस का पुराना घर जिसे उन्होंने 6.5 मिलियन डॉलर्स में खरीदा था उसे 6.9 मिलियन में बेचा गया है। इस घर को निक ने साल 2018 में खरीदा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NMbWpp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment