Wednesday, November 13, 2019

Bala Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन फिल्म ने की 9.25 करोड़ रुपयों की कमाई

की हालिया रिलीज फिल्म '' का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह कॉमिडी-ड्रामा फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी जवानी में ही गंजेपन से परेशान है। फिल्म अपनी रिलीज के पहले ही हफ्ते में शानदार कमाई कर रही है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 9.25 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इस तरह अब तक फिल्म ने कुल 59.50 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। इस तरह पहले हफ्ते की कमाई के मामले में 'बाला' आयुष्मान की पिछली फिल्म 'ड्रीमगर्ल' को पीछे छोड़ सकती है। मंगलवार को गुरुनानक जयंती के कारण छुट्टी का दिन था जिसके कारण फिल्म की कमाई में दिल्ली-पंजाब रीजन में 15 पर्सेंट का उछाल आया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा और मुख्य भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NHHCvR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment